लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय एस यू पी डब्ल्यू शिविर के तहत छात्र -छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया| शिविर प्रभारी प्रधान मीणा ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा नगरी कोटा के ऐतिहासिक स्थलों का करवाया गया| जिसमें करणी माता, बायोलॉजिकल पार्क, अभेड़ा महल, चंबल रिवर फ्रंट, त्रिकुटा व सेवन वंडर्स आदि ऐतिहासिक स्थलों का विद्यार्थियों ने भ्रमण कर स्थलों का महत्व समझा व जानकारी जुटाई | इस अवसर पर प्रधानाचार्य गीता मीणा, व्याख्याता मस्तराम मीणा, बृजेश सिंह, रामलाल रेगर, जगदीश प्रसाद, दयाराम चौधरी, नियाजउद्दीन, मोहम्मदनूर ,इस्लाम मोहम्मद, सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
