Home education सरकार के निर्देशों की पालना कर ,सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें

सरकार के निर्देशों की पालना कर ,सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक सुशीला करनाणी ने कहा है कि सरकारी व निजी विद्यालयों को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना तथा सभी रिकॉर्ड अपडेट रख कर वांछित सूचनाओं को समय पर अपलोड करने की सुनिश्चितता करें ।जिससे आगे की योजनाएं लम्बित नहीं हो। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक ने यहां गढ़ पैलेस में निजी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों अथवा प्रतिनिधियों की राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक को संम्बोधित करते हुए निर्देश दिए।उन्होंने कार्य को शीध्र पूर्ण करने के साथ ही शिक्षा से संबंधित सभी योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करने तथा ऑनलाइन कार्यशाला दर्पण एवं प्राईवेट शिक्षा पोर्टल पर सभी सूचनाओं को अपडेट रखने को कहा ।उन्होंने शिक्षा विभाग से जुड़े 30 बिंदुओं पर प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों संस्थाप्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक शिव प्रसाद मीणा , सीबीईओ हरिराम मीणा ने अपार आई डी बनाने की प्रक्रिया बताई तथा डाइस , विद्यार्थी मॉड्यूल ,अपार आईडी अपडेशन,हाउसहोल्ड सर्वे में चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने ब्लॉक एवं जिला रैंकिंग से संबंधित बिंदुओं युवा महोत्सव 2024 पर प्रभावी तरीके से करने को कहा। तथा इसमे समस्या आने पर समाधान के लिए कार्यालय से सहयोग लेने को कहा।सी ओ स्काउट ने स्काउट गाइड की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।निजी विघालय संघ उनियारा ब्लाक अध्यक्ष भीमसिंह गौड ने निजी विद्यालयों की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे संचालित विघालयों कीसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र के 11 संकेतकों पर 100 प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करने की सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निजी विद्यालय संस्था प्रधानों की बैठक मे गढ पैलेस पंहुचते ही निजी संस्थाप्रधानों ने निजी शिक्षण समिति के ब्लाक अध्यक्ष भीमसिंह गौड की अगुवाई मे गर्मजोशी से स्वागत किया तथा फूल माला व शाल ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।तथा अन्य अधिकारियों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान कुलदीप सिंह,कन्हैया लाल नागर, चिंरजी लाल माली, रामबाबू मीणा, चन्द्रमोहन मंगल, हरिनारायण शर्मा, सीताराम शर्मा, साहू, नन्दसिंह, राजेंद्र देवंदा, सत्यनारायण शर्मा, सान्तवनु शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सरस्वती अलीगढ़, रामप्रकाश शर्मा, बाबूलाल चौधरी,रामप्रसाद नागर , बसन्ती लाल सैनी, महेश कुमार त्रिपाठी सहित निजी विद्यालयों के संस्थाप्रधान उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version