Home education चंदन ने पिता का साया उठने के बाद भी लगन से की...

चंदन ने पिता का साया उठने के बाद भी लगन से की पढ़ाई नीट में मिली सफलता

0

पुष्कर-दिनेश पाराशर की रिपोर्ट

पुष्करः  सफलता किसी की मोहताज नहीं होती कोशिश करने वालो की हार नहीं होती। चंदन नामा (पुत्र स्व.  सतीश–कुमार छीपा) अपनी मेहनत करके 22लाख परीक्षार्थियों में neet की परीक्षा में 16137वि रैंक पर रहे है।
, पुष्कर के समीप वर्ती गांव कडेल, के चंदन नामा ने सिर पर पिता का साया उठ जाने के बाद भी लगन नहीं छोड़ी पिता नहीं होने के बाद जिम्मेदारी से पढ़ाई की NEET 2025 में 542 अंक और ऑल इंडिया रैंक 16137 प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है।

लगातार 4 वर्षों की कठिन मेहनत, जुनून और विषम आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह सफलता किसी सपने से कम नहीं। पिछली बार 638 अंक लाने के बावजूद कटऑफ अधिक जाने के कारण कॉलेज नहीं मिल पाया था, पर उन्होंने हार नहीं मानी।

चंदन ने बिना किसी ऑफलाइन कोचिंग के, केवल घर पर रहकर पढ़ाई की और आज उनका यह संघर्ष रंग लाया।

आज का दिन पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी से भरा हुआ है।”परीक्षा परिणाम आने के बाद चंदन की बहन ने भाई का स्वागत किया । चंदन ने परिणाम आने के बाद भगवान की पूजा अर्चना की मां का आशीर्वाद लिया चंदन इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version