Home accident गजसिंहपुर सड़क हादसे में घायल दूसरी लड़की ने तोड़ा दम, दो की...

गजसिंहपुर सड़क हादसे में घायल दूसरी लड़की ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह 

श्रीगंगानगर से गजसिंहपुर 71RB के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुई बालिका राजप्रीत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया की 11 जून को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।  12 पीएस गुरुद्वारा मत्था टेकने 5 लड़कियां जा रही थी, अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पांचों लड़कियों को एक साथ टक्कर मार दी। सभी पांचों लड़कियां गजसिंहपुर के गांव ख्यालीवाला की निवासी थी। हादसे में गगनदीप कौर की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। एक लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी वहीं 3 लड़कियों को जिला हेडक्वाटर रैफर कर दिया गया था। राजप्रीत की तबीयत में सुधार नहीं आने पर परिजन उसे गजसिंहपुर सीएचसी में लाकर भर्ती कराए थे जिसकी आज इलाज के  दौरान मृत्यु हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version