- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग बोले- इंजीनियरिंग की डिग्री तक सीमित न रहें छात्र, बनें ‘टेक्नोलॉजी लीडर्स’
बीकानेर। महान भारतीय अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के यूसीईटी परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ‘आइडिएट, इनोवेट, इंजीनियर’ के संकल्प और इस वर्ष की थीम ‘नवाचार और डिजिटलीकरण के माध्यम से एक सतत भविष्य के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग’ पर केंद्रित रहा।

बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि समारोह में बीटेक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न तकनीकी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

- Advertisement -




















































