Home latest भीलवाड़ा सांसद ने नितिन गडकरी व विजया रहाटकर से की मुलाकात 

भीलवाड़ा सांसद ने नितिन गडकरी व विजया रहाटकर से की मुलाकात 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा सांसद ने दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से की मुलाकात 

भीलवाड़ा (विनोद सेन)  सांसद दामोदर अग्रवाल ने आज नई दिल्ली मे माननीय केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भीलवाड़ा के दो राजमार्गों पर सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (CRIF) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लगभग रूपए 100 करोड़ आवंटन करने के लिए भीलवाड़ा के निवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया । साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल ने आज दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की ।
दिल्ली इस दौरान माननीय विजया राहटकर जी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। अग्रवाल बताया कि गर्व की बात है कि देश में आधी आबादी के हितो के लिए आयोग की बङी भूमिका है।
नारी शक्ति के उत्थान को समर्पित, सौम्य, सरल और कर्मठ व्यक्तिव की धनी विजया ताई को अपने संसदीय क्षेत्र भीलवाड़ा मे आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version