लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्वच्छता ही सेवा 2025: कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह गांधी सागर पार्क में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व बैंक के क्लस्टर हेड गौरव नागपाल ने किया। इस अभियान में शाखा प्रबंधक अम्ब्रिश सिंह यादव, नकुल झंवर, राजेश गुजराती, मनीष सुखवाल, गौरव अजमेरा, कमल प्रजापति और एरिया हेड रामेश्वर चौधरी सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने मिलकर पार्क की सफाई की और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में सक्रिय योगदान दिया। इस पहल के माध्यम से एचडीएफसी बैंक ने न केवल अपने कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया।
बैंक का यह अभियान सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो स्थानीय समुदाय और पर्यावरण के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है।














































