Home latest भरतपुर वालों को एहसास होगा हमारे घर का आदमी मुख्यमंत्री बन गया...

भरतपुर वालों को एहसास होगा हमारे घर का आदमी मुख्यमंत्री बन गया -गहलोत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर ।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरतपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । अशोक गहलोत ने इस दौरान भरतपुर में मीडिया के लोगों से बातचीत भी की।  गहलोत ने कहा कि भरतपुर वाले ज्यादा जानते हैं, भरतपुर के लोगों को अहसास हुआ होगा कि हमारे अपने घर का जो सदस्य है वो मुख्यमंत्री बन गया, इससे बड़े गर्व की बात क्या होगी।

मुख्यमंत्री जी आप अच्छा काम करें मैं शुभकामनाएं दूंगा -गहलोत

मैं समझता हूं कि मैं तो उनको शुभकामनाएं दूंगा कि भाई आप अच्छा काम करके दिखाओ, पूरे प्रदेश में नाम हो भरतपुर का।

सवाल- सर, कानून व्यवस्था चरमरा रही है?

जवाब- अभी तो कानून व्यवस्था की आप जानते हो क्या स्थिति बन रही है, बच्चियों के रेप हो रहे हैं, किडनैपिंग हो रही है, हत्याएं हो रही हैं, क्या नहीं हो रहा है? मुख्यमंत्री जी को चिन्ता होनी चाहिए इन बातों की. जनता उम्मीद करती है उनसे की वो ध्यान दें. उनकी प्रायरिटी बदलनी चाहिए. मुख्यमंत्री जी को मैं कहना चाहूंगा, आप काम खूब करो जमकर पर कामों की जो प्रायरिटी है वो बदल दो जरा. कानून व्यवस्था की स्थिति है, बिजली की स्थिति खराब चल रही है पूरे प्रदेश के अंदर. बिजली कटौती हो रही है पूरे प्रदेश के अंदर. पानी की समस्या बहुत भंयकर रही, बरसात आ गई अब तो. पर जो स्थिति मूलभूत समस्याएं लोगों की हैं उन पर ध्यान देना चाहिए।

प्रशासन गांवों के संग, शहरों के संग अभियान चल रहे थे, लोगों के काम होते थे, वो अभियान इनको शुरू करने चाहिए वापस. जिससे जो पेंडिग काम हैं, सरकार बदल गई, पट्टे नहीं मिल पाए कई लोगों को, गांव में कई समस्याएं, तो मुख्यमंत्री जी को चाहिए वो उन अभियानों को फिर से शुरू करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version