भारत -पाक तनाव के चलते मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

0
106
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हमलों और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लगातार पाकिस्तानी हमलों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  आज सर्वदलीय बैठक बुलाई । शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में व्याप्त वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से एकजुटता, सामंजस्य एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं पर उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों में समूचा राजस्थान दृढ़तापूर्वक एकजुट है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक हमारी वीर सशस्त्र सेनाओं के प्रति अटूट विश्वास एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत है तथा राष्ट्र सेवा हेतु हरसंभव योगदान देने के लिए कृतसंकल्पित है।सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली सहित पक्ष एवं विपक्ष के  विधायकगण उपस्थित रहे।

टीकाराम जूली सहित अन्य विपक्ष के विधायकों ने एक स्वर में  कहा कि सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सरकार के साथ है । भारत सरकार और राजस्थान सरकार जो भी निर्णय लेंगी राष्ट्रहित में ही होगा , हम सरकार के साथ है।  टीकाराम जूली ने भारतीय सेना की कार्रवाई और मोदी के  निर्णय की तारीफ की।  कहा कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार अच्छा प्रयास कर रही है ,संकट की इस घड़ी में हम सभी लोग एक हैं , हमारे लिए राष्ट्रहित पहले है पार्टियां बाद में ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here