लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – राजस्थान में आईपीएस अफसरों को तबादले किए थे। इनमें एसपी मृदुल कच्छावा का नागौर तबादला कर दिया था।भरतपुर पुलिस ने उनकी विदाई वाले दिन पुलिसकर्मियों और अफसरों ने उनका ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया और एसपी को घोड़े पर बैठाया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा कप्तान को अनोखे तरीके से विदाई दी गई। महिला कप्तान को साफा बंधाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर माला पहनाई और फिर जिप्सी में बिठाकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में एसपी को उनके आवास तक छोड़ा।

इस दौरान कुशल पुलिस अधिकारी को विदाई देते वक्त पुलिस के बैंड ने शानदार स्वर लहरियों के साथ विदाई दी। लोगों ने उन्हें माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। अपने व्यवहार और कुशल कार्यशैली के चलते आमजन से सीधा जुड़ाव रखने वाले मृदुल कच्छावा के विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खुद एसपी भी भावुक हो गए।
















































