Home latest भावनगर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के कई शहरों को फायदा

भावनगर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के कई शहरों को फायदा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गर्मियों में यात्रियों को राहत: 


रिपोर्टर – नितिन मेहरा, अजमेर

अजमेर/जोधपुर। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने ‘भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर’ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेलसेवा से गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी।

ट्रेन का समय और संचालन

  • गाड़ी संख्या 09271 (भावनगर-हरिद्वार): 12 अप्रैल से 31 मई 2026 तक हर रविवार सुबह 04:25 बजे भावनगर से रवाना होकर सोमवार दोपहर 15:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09272 (हरिद्वार-भावनगर): 13 अप्रैल से 1 जून 2026 तक हर सोमवार शाम 16:25 बजे हरिद्वार से चलकर मंगलवार सुबह 04:35 बजे भावनगर पहुंचेगी।

राजस्थान में प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, पाली, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ और चूरू सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल है।

तकनीकी कार्य के चलते बदलेगा मार्ग

बीकानेर मंडल में दुधवाखारा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते 19, 20, 26 और 27 अप्रैल को ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इस दौरान ट्रेन डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी-भिवानी मार्ग से संचालित होगी।

परिवर्तित मार्ग पर ठहराव

मार्ग परिवर्तन के दौरान ट्रेन मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल और रेवाड़ी स्टेशनों पर भी रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय और मार्ग की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version