लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ऑपरेशन सिंदूर बना हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक — पीएम मोदी
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा |उनियारा शहर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का सामूहिक प्रसारण सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों, युवाओं के बढ़ते अवसरों और वर्ष 2026 की चुनौतियों व संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को अपने हुनर दिखाने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं और भारत ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का सशक्त माध्यम
मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है।
वहीं मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें जनमानस में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
शहर के कई बूथों पर हुआ प्रसारण
मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड़ ने जानकारी दी कि उनियारा शहर के अनेक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर पारुल गोयल, सुरेश कुमावत, जगदीश साहू, मंडल महामंत्री महेश खंडेलवाल, गिर्राज गुर्जर, ईश्वर शर्मा, रमेश जांगिड़, जुबेर पठान, नारायण गुर्जर, सत्यनारायण गुप्ता, आशाराम चौधरी, सोनू सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































