बयाना में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल का किसान-मजदूर सम्मेलन 

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) आगामी 5 अक्टूबर को बयाना के ऐतिहासिक बागड़ फील्ड में “किसान-मजदूर रैली” का आयोजन कर रहा है। इस महासम्मेलन को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्टी की टीमें गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर आमंत्रण दे रही हैं और रालोद की नीतियों से लोगों को अवगत करा रही हैं।

इस सम्मेलन में जयंत चौधरी के साथ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनुल कुमार जाटव, डॉ. सुभाष गर्ग (भरतपुर विधायक), राजस्थान प्रभारी एवं पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद चंदन चौहान, राजकुमार सागवान (सांसद), पूर्व विधायक सागिर अहमद, उत्तर प्रदेश के एमएलसी और कई अन्य वरिष्ठ विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।

सम्मेलन में जयंत चौधरी युवाओं को केंद्र सरकार की रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही किसानों और मजदूरों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। पार्टी का दावा है कि इस महासम्मेलन में 20,000 से अधिक लोग भाग लेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here