लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुभाष नगर स्कूल में मेघा पीटीएम व निपुण मेले का आयोजन, 91 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में मेघा पीटीएम एवं निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 में अध्ययनरत 91 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी भीलवाड़ा विठ्ठल शंकर अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अनिल कोठारी, एसडीएमसी सदस्य मदन माली, श्यामलाल ओझा, प्रभु सिंह, पार्षद जगदीश गुर्जर, भाजपा नेता विजय पोखरणा एवं जगदीश सालवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विठ्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। बालिकाओं को चाहिए कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखारें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के दौरान रितु राठौड़ एवं नंदिनी कंवर द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा कक्षाओं तथा मधु जैन, जयश्री, मधुबाला एवं वीणा पारीक के निर्देशन में आयोजित निपुण मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित शिक्षण सामग्री का अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सोनू शर्मा, नीलम परिहार के साथ प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर, प्रेम शंकर जोशी ने किया। पारी प्रभारी ममता शर्मा एवं मधु लढ़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में दीपमाला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, रणजीत सिंह, विजय सिंह, महावीर प्रसाद एवं विकास जोशी का विशेष योगदान रहा।


















































