- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अलीगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस शराब ले जा रहा है।
सूचना के आधार पर गठित टीम ने सुमेर सिंह पुत्र लड्डू लाल मीणा निवासी लसाड़िया को पकड़ा और उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध शराब बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -
















































