Home crime अवैध खनन में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर/खींवसर (प्रदीप कुमार डागा) नागौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में खींवसर क्षेत्र के ताडावास सरहद स्थित अंगीरा लाइम चुना भट्टा से अवैध विस्फोटक बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से Indo Super Power 90 IGIL Danger Explosive (25 mm, 125 ग्राम), इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर तथा विस्फोटक छोड़ने में प्रयुक्त लगभग 1000 फीट वायर जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों—मोहन काठात और ओमप्रकाश—को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार जब्त किया गया विस्फोटक पदार्थ अवैध खनन कार्य में उपयोग किया जा रहा था। यह सामग्री अत्यंत संवेदनशील है और सामान्य उपयोग के लिए अनुमत नहीं है।

जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा 21 दिसंबर 2025 से इस प्रकार के विस्फोटक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, उपयोग एवं आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि इनका उपयोग मुख्यतः सैन्य कार्यों के लिए किया जाता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version