अवैध देशी कट्टे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कोटपूतली। बासदयाल थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ के.डी. निवासी सांथलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here