लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर), संजीव बंसल।
कठूमर क्षेत्र में अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित अरावली स्किल डेवलपमेंट सेंटर (DDU-GKY योजना) के तहत प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए रोजगार हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में अमेरिकन बेस कंपनी TENNECO INDIA PVT. LTD. द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए।
40 छात्रों ने दिया साक्षात्कार, 25 का चयन
प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान कुल 40 प्रशिक्षित छात्रों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनमें से 25 छात्रों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। चयनित छात्रों को कंपनी की उत्पादन इकाई में जल्द से जल्द जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कंपनी प्रतिनिधियों ने लिया साक्षात्कार
साक्षात्कार प्रक्रिया में कंपनी की ओर से HR हेड संदीप बिष्ट, सौरव तिवारी एवं नीरज गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के कौशल, तकनीकी ज्ञान एवं कार्य क्षमता का मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया पूरी की।
युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर
अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अधिकारियों ने बताया कि DDU-GKY योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव से युवाओं को उद्योगों में सीधे रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
संस्थान ने चयनित सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















































