अनुसूचित जाति विकास परिषद की ओर से गरीब बच्चों को काफी, किताबें की वितरित

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  डॉ बी आर अंबेडकर  के शिक्षित बनो मिशन को आगे बढाते हुए अनुसूचित जाति विकास परिषद राजस्थान की ओर से महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालरपूरा झोटवाड़ा में गरीब छात्राओं को बैग स्टेशनरी आदि का निशुल्क वितरण किया गया।  जिसका शुभारंभ परिषद ने इसी विद्यालय से शुरू किया था।

शुभारंभ कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष रणजीत सिंह जाटव, महासचिव महेश धावनिया एवं परिषद के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।  विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षको और गांव वालों ने उक्त पहल की लिए परिषद का आभार व्यक्त किया।  ,यह पहल गरीब छात्रों को शिक्षित के अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा परिषद के अध्यक्ष रणजीत सिंह जाटव , महासचिव महेश धावनिया एवं अन्य पदाधिकारी का साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here