Home latest अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न

अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सूथड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ आयोजन

उनियारा। (निर्मल गुप्ता) श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सूथड़ा में जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु जैन ने बताया कि अजितनाथ भगवान जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर थे। उनका जन्म अयोध्या के इक्ष्वाकुवंशीय राजपरिवार में हुआ था। उनके पिता राजा जितशत्रु तथा माता रानी विजया (विजयसेना) थीं। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन वैराग्य में व्यतीत किया और बाद में दीक्षा लेकर तीर्थंकर पद प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि जैन परंपरा के अनुसार यह मोक्ष कल्याणक चैत्र शुक्ल पंचमी को सम्मेद शिखरजी (पारसनाथ पहाड़ी) पर संपन्न हुआ था, जहां उन्होंने 1000 मुनियों के साथ खड्गासन मुद्रा में 72 लाख पूर्व की आयु के बाद निर्वाण प्राप्त किया।

शास्त्री हिमांशु जैन के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक के साथ की गई। इसके पश्चात नित्य अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। वार्षिक शांतिधारा रमेशचंद रौनक सर्राफ (जयपुर) तथा पांडुशिला पर तेजमल जैन, घासी लाल जैन, संतु जैन, राजेश जैन, आदि कुमार सम्यक जैन एवं रियांश जैन खुटवाले द्वारा की गई।

इसके बाद देव-शास्त्र पूजा तथा चौबीस भगवानों की पूजा के साथ अजितनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन विधिवत संपन्न हुआ।

भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि सायं 7 बजे भक्तामर दीपार्चना का आयोजन हुआ, जो पुण्यार्जक चंद्र प्रकाश मनोज कुमार छाबड़ा परिवार (सवाई माधोपुर) द्वारा संपन्न कराया गया। सोमवार को भक्तामर अनुष्ठान मंडल उनियारा द्वारा भक्तामर दीपार्चना का कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version