लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सपत्नीक भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
जयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।
प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हर परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि का वातावरण बने तथा सभी के जीवन से बाधाएं दूर हों।