ऐजी बाई को मिली 21 हजार की राशि

0
75
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सफलता की कहानी:

पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा-2025

ऐजी बाई को मिली 21 हजार की राशि, शौचालय भी हुआ स्वीकृत, आवास पट्टे का आवेदन भी हुआ तैयार

ऐजी बाई के जीवन में अनेक सौगातें लेकर आया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सेवा पखवाड़ा

गौतम शर्मा

राजसमंद। राज्य सरकार द्वारा 9 जुलाई तक समस्त ग्राम पंचायतों में पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित जा रहा है जहां ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्याओं से मौके पर ही राहत मिल रही है। अभियान के तहत पंचायत समिति आमेट अंतर्गत ग्राम पंचायत पनोतिया में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की महत्त्वपूर्ण योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना के तहत लक्षित बीपीएल परिवार की ऐजी बाई पत्नी भोलु राम भील को ₹21,000 की डीबीटी प्रोत्साहन राशि के लिए चयनित किया गया।

शौचालय का निर्माण न होने की स्थिति में कैंप में ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत आवेदन लिया गया और तत्काल स्वीकृति जारी की गई। इसके अतिरिक्त, आवास पट्टे के लिए भी आवेदन तैयार किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here