Home latest अच्छी बारिश के लिए गधे को गुलाब जामुन खिलाए, अनोखी परंपरा का...

अच्छी बारिश के लिए गधे को गुलाब जामुन खिलाए, अनोखी परंपरा का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)।
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में इन दिनों बारिश न होने से किसान चिंता में हैं। इंद्रदेव को प्रसन्न करने और अच्छी बारिश की कामना के लिए यहां एक अनोखी परंपरा और टोटके का आयोजन किया गया।

ग्रामीण परंपरा के अनुसार, कस्बे के पटेल साहब ने गधे को गुलाब जामुन खिलाकर उसकी पूजा-अर्चना की और गधे के ऊपर उल्टा बैठकर शमशान के सात चक्कर लगाए। यह परंपरा ग्रामीण अंचलों में वर्षों से चली आ रही है और लोग मानते हैं कि इससे इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करते हैं।

किसान बारिश न होने से चिंतित

क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान फसल को लेकर परेशान हैं। समय पर वर्षा न होने से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह टोटका एक पुरानी परंपरा है, जिसे हर बार सूखे जैसी स्थिति बनने पर किया जाता है।

ग्रामीण रहे मौजूद

इस मौके पर गांव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और सभी ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version