लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अतिरिक्त कार्य व वेतन विसंगतियों को लेकर ही विरोध,
स्थाईकरण व वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर रही प्रदर्शन,
कलेक्टर को में गेट पर बुलाने की कर रहे हैं मांग,
जिलेभर की सैकड़ो आशाएं धरने पर है मौजूद,
राजसमंद। (गौतमशर्मा) में आज अपने स्थाईकरण की मांग और अन्य विभागों के दूसरे काम थोपने के विरोध में जिले की समस्त आशाओं ने कलेक्टर पर रैली निकालकर उग्र प्रदर्शन किया।आशा सहयोगिनी संगठन राजस्थान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस धरना एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान आशाओं में जोरदार आक्रोश देखा गया। दूर दराज क्षेत्र से आई महिलाओं का कहना था कि लंबे समय से उनकी स्थाईकरण और वेतन वृद्धि की मांग चली आ रही है। सरकार बदलने के बावजूद भी उसे पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि उन पर अन्य विभागों के काम भी जबरन थोपे जाते हैं और मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती है। पिछले दो दशकों से लगातार उनकी मांगे चली आ रही है सरकार में बदली लेकिन सभी सरकारों ने उन्हें केवल आश्वासन ही दिया है। अभी भी सरकार अगर उनकी मांग पर विचार कर उनकी वेतन वृद्धि और स्थाईकरण की मांग।
