Home latest महिला संगठनों से कलक्टर का संवाद, नवाचारों में सहभागिता की अपील

महिला संगठनों से कलक्टर का संवाद, नवाचारों में सहभागिता की अपील

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महिला संगठनों ने कहा- राजीविका मेगा ट्रेड फेयर और विशेष सफाई अभियान का आगाज

राजसमंद। (गौतमशर्मा) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में राजीविका द्वारा ‘प्रोजेक्ट सक्षम सखी’ के तहत 19 अक्टूबर को द्वारकेश मेला ग्राउंड में मेगा ट्रेड फेयर एवं क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनों के माध्यम से जिले के सभी नागरिकों से इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई।

कलक्टर ने जोर देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने से न केवल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने महिला संगठनों से जिले में 25 अक्टूबर तक जारी विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की भी अपील की। कई महिला संगठनों ने अपने स्तर पर कॉलोनियों और चयनित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने हेतु आश्वस्त किया।

एसएचजी के विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध

इस राजीविका मेगा ट्रेड फेयर में एसएचजी की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। इन उत्पादों में खासतौर पर हैंडवर्क शिबोरी कृतियाँ, मसाले, हैंड नीडल वर्क, बांस की टोकरियाँ, जूट के बैग, गुलकंद, हर्बल गुलाल, गुलाबजल और अन्य आकर्षक सामग्रियां शामिल हैं। ये सभी उत्पाद स्वदेशी कला और कारीगरी के प्रतीक हैं, जो इन महिलाओं के कौशल और उद्यमिता को दर्शाते हैं। आमजन यहाँ इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। ये उत्पाद क्वालिटी के अनुरूप बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों से कम दामों पर उपलब्ध हैं।

आयोजन के एक प्रमुख हिस्से के रूप में क्रेडिट कैंप के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को लगभग 11 करोड़ रुपये के लोन का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कदम से ग्रामीण महिलाओं को व्यावसायिक रूप से सशक्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा सहयोग मिलेगा।

परिजनों को साथ लेकर आएं

कलक्टर ने कहा है कि जब महिलाएं बढ़ चढ़ कर आगे आएंगी और अपने परिवार को इस कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करेंगी तो यह कार्यक्रम जरूर सफल होगा। कलक्टर ने कहा कि जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सदस्यों सहित इस मेले में भाग लें और एसएचजी द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीदकर इन महिलाओं को प्रोत्साहन दें। यह मेला न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर है, बल्कि हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस कार्यक्रम में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है, ताकि इस महत्त्वपूर्ण पहल को और मजबूती मिल सके। इस आयोजन के माध्यम से जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा। सभी नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इन महिलाओं को प्रोत्साहित करें।

ये महिला संगठन रहे मौजूद

बैठक में संगठनों की महिला प्रतिनिधियों के रूप में मोनिका चोरड़िया भारत विकास परिषद, गीता व्यास भारत विकास परिषद, लीला लड्ढ़ा लघु उद्योग भारती एलयूबी महिला इकाई, पींकी लड्ढ़ा एलयूबी महिला इकाई, सीमा कावड़िया अणुव्रत विश्व भारती, मंजु बडोला बोधी स्थल सभा राजनगर, तारा पगारिया त्रिशला एम आई, सबर चौरड़िया त्रिशला एम आई, रीटा पालीवाल विश्व हिन्दु परिषद्, पुष्पा सिंघवी राजसमन्द जन विकास संस्थान, शकुन्तला पामेचा संस्थापक राजसमन्द जन विकास संस्थान, निलोफर निलगर जतन संस्थान, वंदना कोठारी माँ बेटी क्लासेज, रितु धोका तेरापंथ महिला मण्डल, सुधा कोठारी तेरापंथ महिला मण्डल, चेवटा धोका तेरापंथ महिला मण्डल, नीना कावड़िया तेरापंथ महिला मण्डल, अनिता मेहता तेरापंथ महिला मण्डल आदि मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version