लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भरतपुर। शहर में इन दोनों रात्रि के समय होने वाली गुंडागर्दी व अन्य घटनाओं से शहर के आम जनों में भय व्याप्त है । कुछ दिनों से शहर में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की तथा अन्य नुकसान करने की बहुत सारी खबरें आ रही है मथुरा गेट इलाके में गाड़ी के शीशे तोड़ने की हुई वारदात के पश्चात आज रात्रि में जवाहर नगर कॉलोनी में कम से कम पांच गाड़ियों के शीशे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मारकर तोड़ दिए गए सीसीटीवी में आए अस्पष्ट फुटेज के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर चार से पांच व्यक्ति मुंह पर कपड़ा लपेटकर पत्थर मारते नजर आ रहे हैं ।
घर के बाहर खड़ी कारों के तोड़े शीशे
जवाहर नगर निवासी सुमनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी दो गाड़ी घर के बाहर खड़ी रहती है उनमें रात में एक गाड़ी में पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया तथा दूसरी गाड़ी में पत्थर मारा तो वह शीशे में नहीं लग कर गाड़ी की बॉडी में लगा जिस से गाड़ी में नुकसान हो गया सुमनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में कभी नहीं हुई । इलाके में पुलिस गश्त का कोई प्रबंध नहीं है । तथा रोड लाइटें भी ज्यादातर बंद रहती है जिससे असामाजिक तत्व घटनाएं करते रहते हैं ।
शास्त्री पार्क में भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है तथा आए दिन मोटरसाइकिल स्कूटर चोरी की घटनाएं होती रहती है जिनका पुलिस कोई अता पता नहीं लगा पाती तथा महिलाओं के साथ में कई बार छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है । गुप्ता ने मांग की है कि जवाहर नगर इलाके में तथा शहर के अन्य सभी इलाकों में भी रात्रि कालीन गश्त की पुख्ता व्यवस्था की जाए जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके । तथा गत रात्रि में हुई शीशे तोड़ने की घटना को चौराहों पर लगे सीसीटीवी में देखकर अपराधियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा करवाई जाने की मांग की है ।


















































