25 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार

0
263
- Advertisement -

जयपुर में छुपकर काट रहा था फरारी, लूट एवं मारपीट के मामले में है 2 साल से वांछित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने लूट एवं मारपीट के मामले में झुंझुनू जिले के थाना पिलानी में 2 साल से वांछित आरोपी को पकड़ा है। आरोपी अमन सिंह जाट पुत्र विजय सिंह (27) पिलानी के दुदी गांव का रहने वाला है। आरोपी जयपुर के मानसरोवर इलाके में छुपकर फरारी काट रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर झुन्झनू एसपी द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्वांत शर्मा के पीएचक्यू से विभिन्न टीमें गैंगस्टर, वांछित बदमाशों एवं संगठित गिरोह के सदस्यों के बारे में आ सूचनाए संकलित कर रही है।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एएसपी शर्मा के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिहं के नेतृत्व में एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, कमल सिंह, मोहन लाल, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, चालक सुरेश कुमार की टीम आसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल शर्मा व हैड कांस्टेबल कमल सिंह को पता चला कि झुन्झुनू के थाना पिलानी में वर्ष 2023 के मारपीट व लूट के प्रकरण का 25 हजार का ईनामी अमन जाट जयपुर के शिप्रापथ थाना ईलाके फरारी काट रहा है।

इस पर टीम द्वारा सूचना को विकसित कर लगातार आरोपी का पीछा करती रही। काफी मशक्कत के उपरान्त आरोपी अमन को जयपुर के शिप्रापथ थाना ईलाके से डिटेन कर थाना पिलानी पुलिस की टीम को सुपुर्द किया।

आरोपी के विरूद्व मारपीट, जमीनी विवाद, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट आदि के जयपुर झुंझुनू चूरू एवं हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुन की ओर से 25 हजार का ईनाम घोषित था।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हैड कांस्टेबल कमल सिंह व झुंझुनू आग एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल शशिकान्त की महत्वपूर्ण व विशेष भूमिका एवं हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कमल सिंह, मोहन लाल, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, चालक सुरेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह का कुशल नेतृत्व रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here