नाथ योगी समाज ने गुरु गोरखनाथ बोर्ड के गठन की मांग उठाई

0
200
- Advertisement -

जयपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक सामाजिक हलचल बढ़ गई है। ब्राह्मण, जाट, यादव और माली समाज के बाद नाथ योगी समाज ने भी जयपुर मैं विशाल सम्मेलन कर सत्ता में भागीदारी की मांग की।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित नाथ महासंगम कार्यक्रम में राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र ,हरियाणा, पंजाब, कोलकाता से बड़ी संख्या में नाथ समाज के लोगों ने भाग लिया । साथ ही नाथ समाज के संत महंतों ने महासंघ में आए लोगों से आह्वान किया अब समाज को जागरूक होना होगा। सरकार नाथ समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी उसी को नाथ समाज वोट देगा ।

इसके साथ में महासंगम में नाथ समाज ने राजस्थान सरकार से गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन करने की मांग की है और बोर्ड का गठन नहीं करने पर सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया है । महासंगम अलवर के सांसद नाथ संप्रदाय के संत बाबा बालकनाथ, जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर भजन गायक संत प्रकाश दास जी सहित दर्जनों अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने संबोधित कर समाज की बात रखी। नाथ समाज का राजधानी जयपुर में इस तरह का पहला महासंगम आयोजित किया गया । जिसके लिए समाज के युवा वर्ग की खासी भूमिका रही और पहली बार में ही नाथ समुदाय ने अपनी ताकत का एहसास कराया ।आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उन्हीं लोगों को वोट देगा जिन्हें राजनीतिक दल टिकट देगा।

- Advertisement -
Previous articleकुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाई
Next articleदेव दर्शन पदयात्रा से भक्ति में हुई झीलों की नगरी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here