- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पाएगा पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई।तिरंगा रैली विद्यालय से शुरू हुई जो ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत कार्यालय पर पहुंच विसर्जित हो गई।
रैली में छात्र छात्रा देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे । रैली के दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य चिरंजीलाल मीणा, उप प्रधानाचार्य हंसराज सिसोदिया, शारिरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार मीणा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे ।
- Advertisement -












































