Home education गुरला में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियां

गुरला में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

देशभक्ति गीतों, नृत्यों और लोक संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम ने बांधा समां

गुरला,   – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में रही गणमान्य उपस्थिति

इस अवसर पर श्रवण गुर्जर (सरपंच गुरला), विनोद कुमार सोनी (सचिव), नीलम पारीख (प्रधानाचार्य), सत्यनारायण सेन (विधायक प्रतिनिधि), रामचंद सुवालका, महाराज पुनित दास जी टेकरी के बालाजी, कन्हैया लाल गुर्जर, पंडित राजेश कुमार शर्मा, इन्द्र मल माली, शंकर लाल माली और अंकित माथुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


बच्चों के उत्साह की सराहना

सभी अतिथियों ने बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियों की जमकर प्रशंसा की। बच्चों ने राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर परिचय दिया। गीतों और नृत्यों में झूमते बच्चों की आंखों में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भावना स्पष्ट झलक रही थी।


कई विद्यालयों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीनियर बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या निकेतन और सजन विद्यापीठ गुरला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version