Home crime सांसद हनुमान बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन काटा

सांसद हनुमान बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन काटा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विमल पारीक की रिपोर्ट

जयपुर, नागौर। नागौर से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल के नागौर निवास का बिजली विभाग ने विद्युत कनेक्शन काट दिया है  । जानकारी के अनुसार यह कनेक्शन प्रेम सुख बेनीवाल के नाम से था जिस पर करीब 1161545 लाख रुपए बकाया था। बार-बार बकाया राशि जमा करने के नोटिस देने के बावजूद भी बिल की राशि जमा नहीं करने पर ,आज विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने यह कनेक्शन काट दिया है। घर में आरएलपी का कार्यालय भी है और हनुमान बेनीवाल का निवास स्थान भी यही है।

यह है विद्युत विभाग का बकाया बिजली का बिल हालांकि इस दिल में कहीं भी हनुमान बेनीवाल का नाम नहीं है ।इसमें प्रेम सुख बेनीवाल पुत्र रामदेव बेनीवाल है के नाम से है जिसका बकाया बिल की राशि 1161545₹ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version