Home crime खाटूश्याम मंदिर के तोड़े ताले,जाग होने से चोरी करने में रहे असफल…

खाटूश्याम मंदिर के तोड़े ताले,जाग होने से चोरी करने में रहे असफल…

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर के सावर से दिनेश कुमार जांगिड़

 

सावर कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में अज्ञात नकाबपोश चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की जाग हो जाने एवं पुलिस के मौके पर पहुंचे से अज्ञात नकाबपोश चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग छूटे।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को नकाबपोश अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के मुख्य गेट के ताले तोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया। चोरों ने दानपात्र सहित मंदिर में लगी आलमारियों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित महेंद्र कुमार साहू टाॅयलेट करने के लिए उठे तो मंदिर में अज्ञात चोरों को प्रवेश करते हुए देखा। उन्होंने तुरंत ही मंदिर कमेटी सहित मंदिर पूजारी,आस-पड़ोस को मोबाइल से सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे एएसआई ओमप्रकाश दायमा भी मय पुलिस जाप्ते के खाटू श्याम मंदिर पहुंच गए। लेकिन तब तक अज्ञात नकाबपोश चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल हो गए। जिससे मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात बच गई। ग्रामीणों सहित पुलिस के जाप्ते ने अज्ञात चोरों की काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लेंगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके फुटेज भी सामने आऐ है।

सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ सारी घटना

सावर कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरी करने से पूर्व अज्ञात चोरों ने आसपास के मकानों की रैकी करते हुए सभी मकानों के मुख्य गेट की बाहर से कून्दी लगाकर बंद कर दिया। ताकि ग्रामीणों की जाग होने पर मकानों से बाहर नहीं आ सके।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version