Home crime जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, 7 साल की मासूम बच्ची और...

जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, 7 साल की मासूम बच्ची और महिला घायल

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुनेश धाकरे
धौलपुर। जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब जश्न के दौरान खुशी में की गई फायरिंग जानलेवा साबित होते-होते बची। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
डांस के दौरान चली गोली
जानकारी के अनुसार, घर में जन्मदिन के मौके पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली 7 वर्षीय मासूम बच्ची के कंधे में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई।
गांव में मचा हड़कंप
फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई। परिजन घायलों को लेकर बदहवास हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस मौके पर, आरोपी फरार
नादनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और खुशी में फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही और अवैध हथियार से जुड़ा माना जा रहा है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खुशी के मौके पर हथियारों का प्रदर्शन या फायरिंग न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही निर्दोष लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version