Home crime अवैध संबंधों में बाधा बने पति को पत्नी के आशिक शाहरूख...

अवैध संबंधों में बाधा बने पति को पत्नी के आशिक शाहरूख ने उतारा था मौत के घाट

0
मुनेश धाकरे
अवैध रिश्ते ने ली एक और जान:  6 महीने से रची जा रही थी खौफनाक साजिश
धौलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ही उसकी हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी ही निकली पति की हत्या की साजिशकर्ता 
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक रविकांत की पत्नी रजनी का सैपऊ निवासी शाहरुख खान के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति द्वारा इस रिश्ते पर ऐतराज जताने से नाराज़ रजनी ने करीब 6 महीने पहले ही हत्या की साजिश रचना शुरू कर दी थी।
शराब पिलाकर सिर कुचला, फिर नाले में फेंका शव
घटना 27 दिसंबर 2025 की है, जब आरोपी शाहरुख खान ,रविकांत को बहला-फुसलाकर शेरगढ़ किले के पास बीहड़ों में ले गया। वहां उसे अत्यधिक शराब पिलाकर नशे में धुत किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के इरादे से शव को किले के पीछे बने 20–25 फीट गहरे नाले में फेंक दिया गया।
तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश की परतें
29 दिसंबर को शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान दौनारी निवासी रविकांत के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में, कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच तेज की।
पहले प्रेमी गिरफ्तार, फिर पत्नी का खुलासा
पुलिस ने 31 दिसंबर को मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के बाद हत्या की साजिश में शामिल पत्नी रजनी को सैपऊ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार यह मामला पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या का है, जिसमें पत्नी और प्रेमी दोनों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। जल्द ही मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version