लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
‘माय करियर एडवाइजर’ ऐप हुआ लॉन्च
जयपुर, 03 जनवरी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी और सही करियर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा ‘माय करियर एडवाइजर’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुसार पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस प्रदान करेगा।
यह नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप है, जो विद्यार्थियों में करियर को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सुव्यवस्थित योजना बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी
आधुनिक एआई आधारित करियर अवेयरनेस एवं गाइडेंस ऐप कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए भी उपयोगी है। इस ऐप का विकास शिक्षा मंत्रालय एवं Wadhwani Foundation द्वारा किया गया है।
सेल्फ-रिव्यू के जरिए तैयार होगी करियर प्रोफाइल
‘माय करियर एडवाइजर’ ऐप पर विद्यार्थी तीन प्रमुख मूल्यांकन के माध्यम से अपना सेल्फ-रिव्यू कर सकते हैं—
-
एप्टीट्यूड टेस्ट (20 मिनट)
-
इंटरेस्ट टेस्ट (12 मिनट)
-
वैल्यूज टेस्ट (14 मिनट)
इन परीक्षणों के आधार पर ऐप विद्यार्थियों को एआई आधारित करियर इनसाइट्स और उनके लिए उपयुक्त मैच्ड जॉब रोल्स सुझाता है।
बिना डिग्री के जॉब विकल्प भी शामिल
इस ऐप की विशेषता यह है कि इसमें कॉलेज डिग्री के साथ-साथ बिना डिग्री वाले जॉब विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे हर प्रकार के विद्यार्थी को मार्गदर्शन मिल सके। विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं, पसंदीदा करियर विकल्प चुन सकते हैं और अपनी सेल्फ-रिव्यू रिपोर्ट को अभिभावकों, शिक्षकों व काउंसलर्स के साथ साझा कर सकते हैं।
1500 से अधिक करियर विकल्पों की जानकारी
‘माय करियर एडवाइजर’ ऐप में 1500 से अधिक करियर विकल्प और जॉब रोल्स उपलब्ध हैं। इनमें—
-
आर्ट एंड डिजाइन
-
बिजनेस और मार्केटिंग
-
इंजीनियरिंग
-
हेल्थ
-
स्पोर्ट्स
-
मीडिया
-
साइंस
-
एजुकेशन
-
ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी
-
एनवायरनमेंट सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
इसके साथ ही ऐप में क्रॉस-सेक्टरल रोजगार और भविष्य की करियर संभावनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई है।
एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
‘माय करियर एडवाइजर’ ऐप को
-
एंड्रॉयड: Google Play Store
-
iOS: Apple App Store
से डाउनलोड किया जा सकता है।
राज्य सरकार की यह दूरदर्शी पहल प्रदेश के विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप करियर चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करेगी और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।