होटल केसर पैलेस में  बदमाशों का हमला, विरोध में मंत्री को सोपा ज्ञापन

0
82
- Advertisement -

 

राजस्व मंत्री विजयसिंह चौधरी को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कुचामनसिटी विमल  पारीक की रिपोर्ट

कुचामन सिटी । शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीती देर रात करीब 11 बजे होटल केसर पैलेस पर कहासुनी के बाद 15-20 लोगों ने धावा बोल दिया।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट दी है कि होटल के मालिक चैनाराम गुर्जर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में होटल में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिसमें काउंटर, कांच, कुर्सियां, और रसोई में हुए नुकसान हुआ है।

क्या है मामलाः

होटल मालिक चैनाराम ने बताया कि रात करीब 11बजे तीन लोग-जयप्रकाश चौधरी, हंसराज चौधरी, और एक महिला-होटल पर खाना खाने आए। खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर उन्होंने गाली- गलौज शुरू कर दी और धक्का-मुक्की की। मामला बढ़ता देख अन्य लोग बीच-बचाव के लिए आए। कुछ देर बाद वे 10-15 लोगों के साथ वापस लौटे और लाठी-सरियों से लैस होकर हमला कर दिया।
हमले में होटल मालिक चैनाराम, श्रीराम गुर्जर, और नरेन्द्र बागड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने होटल के काउंटर से 25,000 रुपये नकद और चैनाराम की सोने की चेन छीन ली। बीच-बचाव करने आई महिला के कपड़े फाड़ने और उसकी गले की सोने की कंड़ी तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस में मामला दर्ज :-

इस घटना के बाद पीड़ित ने कुचामन सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी को सौंपा ज्ञापन :-

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित परिवार और उनके समर्थक आज कुचामन सिटी में एकत्रित होकर मंत्री विजयसिंह चौधरी और स्थानीय पुलिस को ज्ञापन दिया। उनका मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here