Home crime गौ तस्कर पिता और बेटे ने की पुलिस पर फायरिंग

गौ तस्कर पिता और बेटे ने की पुलिस पर फायरिंग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल, पिता पर 45 हजार का इनाम, दोनों को RBM किया रेफर

डीग। जिले की पहाड़ी पुलिस और दो कुख्यात गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों गौ तस्करों को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गौतस्कर पिता और पुत्र हैं जो, करीब 3 साल से फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों को घायल स्थिति में RBM अस्पताल रेफर किया गया है।
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हासम उर्फ़ काढ़ा कुख्यात गौ तस्कर है। पहाड़ी पुलिस ने इस पर 45 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आज सूचना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो, हासम और सके बेटे आशिक ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कि जिसमें दोनों पिता और पुत्र घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को घायल हालत में भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर किया गया है। FSL की टीम बुलाकर जांच करवाई जा रही रही है। उसके बाद ही साफ़ हो पाएगा की कितने राउंड दोनों तरफ से फायरिंग हुई है।

घटना करीब ढाई बजे की है। हासम उर्फ़ काढ़ा अपने बेटे आशिक और अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर टाटा 407 को एस्कॉर्ट कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तभी पुलिस घाटमिका गांव के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही काढ़ा और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ तस्करों के ऊपर फायरिंग की, इस गोलियों की आवाज सुन गायों से भरी टाटा 407 लेकर बाकी गौ तस्कर फरार हो गए।
काढ़ा उसका बेटा और दो अन्य गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते रहे। करीब 30 मिनट तक दोनों की तरफ से जमकर फायरिंग हुई। घटना में काढ़ा और उसके बेटे के गोली लगी जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 3 पुलिसकर्मियों के भी मुठभेड़ में चोटें आई हैं। काढ़ा और उसका बेटा कनवाड़ी गांव के रहने वाले हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version