Home crime ग्वालियर की महिला से धौलपुर में गैंगरेप, पार्षद सहित तीन पर मुकदमा...

ग्वालियर की महिला से धौलपुर में गैंगरेप, पार्षद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

0

धौलपुर। ग्वालियर की एक 30 वर्षीय महिला ने गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह ग्वालियर के रहने वाली है और धौलपुर के दो युवकों से उसका पैसा का लेन देन हुआ था । महिला ने बताया कि आरोपियों ने बैंक चेक वापस देने के बहाने ग्वालियर से धौलपुर बुला लिया। युवकों के बुलावे पर पैसे लेने के लिए महिला धौलपुर पहुंची ,तो उसे कोर्ट परिसर के पास ले गए । जहां तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया । इसके बाद आरोपियों ने महिला को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी । आरोपी महिला को गैंगरेप के बाद वहीं छोड़ कर चले गए। पीड़ित महिला ने देर रात महिला पुलिस थाने में एक मौजूदा पार्षद, 1 पूर्व पार्षद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । मामले की जांच शहर सीओ सुरेश सांखला कर रहे हैं । आरोपियों में से एक मौजूदा पार्षद है और एक पूर्व पार्षद है । ऐसे में पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही गिरफ्तार करेगी। महिला के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है कि कहीं महिला ने यह आरोप पैसों के लिए तो नहीं लगाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version