भाजपा का सदस्यता महाअभियान 2 सितंबर से

0
612
- Advertisement -

भाजयुमो बनाएगा 07 लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य

रायपुर।( अनुपम अवस्थी) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए भाजयुमो को प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में 06 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा। भगत ने रविवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर बताया कि भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत 02 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम करना तय हुआ है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक बूथो में सदस्य बनाया जायेगा और दूसरे चरण में ग्राम, वार्ड, मोहल्ला व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आदि स्थानो पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिला इकाइयों को सदस्यता का लक्ष्य प्रदान किया जायेगा। सदस्यता अभियान में मिस कॉल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल करने पर एक लिंक मैसेज के रूप में प्राप्त होगा। इसके बाद एक मैसेज आएगा जिसमें सदस्यता क्रमांक प्राप्त होगा। साथ ही 25 पन्नों का सदस्यता फार्मेट भी कार्यकर्ता को प्राप्त होगा। मिस कॉल के साथ ही फिजिकल फार्म भी भराया जाएगा जिससे मिस कॉल की जानकारी दिल्ली कार्यालय पहुँच जायेगी और फिजिकल फार्म का डाटा प्रदेश व स्थानीय जिला कार्यालय के पास रहेगा। सदस्यता अभियान को और सरल बनाने हेतु नमो एप सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सदस्य बना जा सकता है। भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान को सम्पन्न कराने हेतु प्रदेश एवं जिला मण्डल और बूथ स्तर पर समितियों की गठन किया गया है। इस अभियान के प्रभारी के रूप में रितेश मोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी), सुश्री गौरी गुप्ता सहप्रभारी, अभिषेक प्रदेश मंत्री बिलासपुर, प्रताप सिंह प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रभारी सरगुजा, सहप्रभारी लक्ष्मण झा सहप्रशिक्षण प्रभारी बस्तर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो प्रत्येक दिवस की सदस्यता की मॉनीटरिंग करेगी। भाजयुमो द्वारा इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए फोटो, वीडियो, रील आदि बनाकर सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर प्रचार किया जायेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित महेश्वरी प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल और जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Previous articleशाहबाद में बजरंग दल ने मनाया विहिप का स्थापना दिवस
Next article9 माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here