- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली जिले से खबर
संवाददाता नवीन शर्मा
करौली । जिले के हिंडौन सिटी से गंगापुर सिटी मार्ग पर पुल पार करते समय बाइक सवार दो युवक बहे गए सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा पहुंचे मौके पर थाना अधिकारी के द्वारा बताया गया कि युवक बाइक से पुल पार करते समय हुआ हादसा तेज बहाव में बाइक फिसल गई और दोनों युवक नदी की गहराइयों में समा गए।
करौली जिले में स्थित पांचना बांध के दो गेट खोले जाने से गंभीरी नदी में पानी का तेज बहाव आया प्रशासन ने पहले ही नदी पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर रखी थी सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर युवकों की तलाश में जुटी युवकों का अभी तक पहचान नहीं हो पाई है मौके पर सदर थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा पुलिस जाप्ता मौजूद।
- Advertisement -















































