कोटपूतली महेश कुमार सैनी रिपोर्टर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कोटपुतली । के कीरतपुरा में लगातार 40 घंटे से 3 साल की मासूम चेतना बोरवेल में फासी हुई जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम व जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर परिषद चिकित्सा विभाग की टीम संयुक्त रूप से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है लेकिन भयंकर ठंड और कोहरा होने से कहीं ना कहीं नमी आ रही है और सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं इसलिए टीम को ऑपरेशन करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन और अधिकारी गण लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं और मासूम चेतना को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं आपको बता दे की देर रात ऑपरेशन ए और बी दोनों शुरू कर दिए गए हैं मानेसर से पाइलिंग मशीन देर रात पहुंच गई है देर रात लगातार जेसीबी मशीनों द्वारा पीईलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म बनाने का कार्य जारी रहा। एनडीआरएफ SDRF सिविल डिफेंस के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 25 फुट गहरा खड्डा खुद मशीन को लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है। सुबह से घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। लेकिन पुलिस प्रशासन और बचाव दल का हौसला बरकरार है जिंदगी को बचाने की प्रयास लगातार जारी है। वही बात करे तो चेतना के परिवार में माता-पिता और दादा सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है बस यही कह रहे हैं कि मेरी चेतना को मेरे पास वापस भेज दो।वही कोटपूतली एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि मशीन देर रात घटनास्थल पर पहुंची थी मशीन पहुंचने के बाद लगातार खुदाई का कार्य जारी है। जल्द ही तीन वर्षीय मासूम चेतन को बाहर निकाल लिया जाएगा। जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह व कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल कोटपूतली बहरोड एसपी राजेंद्र दुष्यंत सहित अनेक अधिकारी गंज जनप्रतिनिधि लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं वहीं ग्रामीण सहित पूरा राजस्थान और पूरा देश 3 साल की मासूम चेतना के लिए सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रार्थना और दुआएं कर रहा है।
