लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
200 मरीजों की जांच, 30 का हुआ ऑपरेशन
श्रीगंगानगर | मनजीत सिंह (ब्यूरो चीफ)
श्रीगंगानगर | श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण चैरिटेबल हॉस्पिटल में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 30 रोगियों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें निशुल्क चश्मे एवं दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में डॉ. अनुराग मक्कड़ एवं उनकी कुशल मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर संयोजक राजकुमार नागपाल ने बताया कि मानव सेवा समिति पिछले 33 वर्षों से जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा में निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने बताया कि यह शिविर समिति के संस्थापक डॉ. राम प्रकाश शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें उनके परिजन डॉ. श्याम सुंदर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई।
शिविर के दौरान मानव सेवा समिति के संरक्षक डॉ. एम.पी. बेनीवाल, डॉ. हजारी लाल मुटनेजा, शिविर संयोजक डॉ. चरणजीत सिंह रोला, समिति अध्यक्ष कृष्ण लाल रस्सेवट, कोषाध्यक्ष राजेश लाकड़ी, सचिव संदीप शारदा सहित वेद प्रकाश चुघ, अशोक सिंगल, डॉ. करण कुमार नागपाल, अशोक बंसल, जंगीर सिंह समरा, कपूर सिंह भंडाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रवीण बंसल, सुभाष बवेजा, शशि भूषण, जसपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अविनाश नारंग, कन्हैया लाल जगवानी और शुभम नागपाल ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
मानव सेवा समिति के इस आयोजन की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।



















































