लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी।
लोसल (सीकर)। लोसल कस्बे में पौष माह के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों में लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
बुधवार को मौलासर रोड स्थित सीताराम जी मंदिर, बस स्टैंड के पास स्थित गणेश मंदिर और शास्त्री नगर स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर में महोत्सव का आयोजन किया गया। सीताराम जी मंदिर के पुजारी शंकर लाल रूंथला ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से कार्यक्रम में भगवान को खीरानंद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नटवरलाल पंसारी, ओम प्रकाश मालचंदका, राजीव सैनी, रमेश टाटनवाला, गोकुल चितलागिंया, ताराचंद सैनी, कानाराम टेलर, रशिद चौहान, राजेंद्र स्वामी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर में भी भगवान गणेश को खीरानंद और बड़े का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सदस्य मदनलाल कुमावत ने बताया कि सिद्धि विनायक सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव से महोत्सव का आनंद लिया।


















































