धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

0
85
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी! , ATS-डॉग स्क्वायड तैनात
कलेक्ट्रेट-SP ऑफिस खाली कराए गए
0धौलपुर। धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी जिला कलेक्टर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में कुछ ही मिनटों में कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय परिसर को खाली करा लिया गया।
जिला विशेष शाखा ने तुरंत जांच शुरू की, वहीं भरतपुर से डॉग स्क्वायड, ATS और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया।
कई घंटों तक चली गहन तलाशी और बारीकी से जांच के बाद परिसर में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
एसपी विकास सांगवान ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
मामले में कोतवाली थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ई-मेल के सोर्स और भेजने वाले की तलाश में जुटी धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलते ही प्रशासन अलर्ट। कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस खाली, ATS और डॉग स्क्वायड की जांच के बाद कुछ भी नहीं मिलने पर प्रशासन में राहत की साँस ली |एसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जल्दी ही मेल कर धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जायेगा |इस ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा हैं
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here