लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अ. के 814वें उर्स मुबारक के अवसर पर पिछली बार की तरह इस वर्ष भी राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री के जयपुर स्थित राजकीय आवास बंगला नंबर 384 से चादर शरीफ और प्रदेश के जायरीनों के नाम सूफी संदेश प्राप्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी, प्रदेश मंत्री महबूब कुरैशी, जिला अध्यक्ष इस्लाम नागोरी, पूर्व मदरसा बोर्ड सदस्य मुस्ताक खान, पूर्व दूदू मंडल अध्यक्ष जमाल खान, समाजसेवी हनीफ शेख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे मुहाना मोड़ सांगानेर से काफिला रवाना होकर दूदू विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मुख्यालय फागी, मोजमाबाद और दूदू से होते हुए अजमेर पहुंचेगा।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मुराद अली शेख ने बताया कि चादर पेशी के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के सुपुत्र आंसू चिन्मय बैरवा भी साथ रहेंगे।


















































