- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
थार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर घायल
जयपुर। निवारू रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास सोमवार रात करीब 9:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- Advertisement -











































