लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर)। रिपोर्टर: संजीव बंसल
उपखंड क्षेत्र के ग्राम भनोखर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलो-अप कैंप) आमजन के लिए राहत का केंद्र साबित हुआ। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और त्वरित समाधान किया गया।
शिविर के दौरान कुल 240 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 207 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर लाभार्थियों को तुरंत राहत प्रदान की गई। शेष परिवेदनाओं को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया है।
शिविर में उपस्थित नायब तहसीलदार नीतू पारीक ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित परिवेदनाओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपसी समन्वय से अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर ही संभव हो सका।
ग्रामीणों ने शिविर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।














































