लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विवाद रूप से संपन्न हुए। ट्रस्ट परिसर में हुए चुनाव में ट्रस्ट के 496 आजीवन सदस्यों में से 465 सदस्यों ने मतदान कर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी राहुल देव सिंह (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भीलवाड़ा) के निर्देशन में सम्पन्न हुई। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी राम सिंह चूंडावत रहे, जबकि मतदान अधिकारी के रूप में गंगा सिंह राठौड़ (पूर्व विकास अधिकारी), जगदीश शक्तावत (व्याख्याता) एवं अजीत सिंह राठौड़ (व्याख्याता) ने अपनी सेवाएं दीं। इस प्रक्रिया में कुल 31 ट्रस्टी निर्वाचित हुए।
निर्वाचित ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी गंगा सिंह राठौड़ ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की तथा उन्हें शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
-
अध्यक्ष: हेमेन्द्र सिंह राठौड़ (डाबला)
-
उपाध्यक्ष: कुलदीप सिंह राणावत (जामोली), गोविंद सिंह शक्तावत (भीलवाड़ा रावला)
-
सचिव: भगवत सिंह राठौड़ (खारड़ा)
-
सह सचिव: सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (मोटरास)
-
कोषाध्यक्ष: शैलेन्द्र सिंह राठौड़ (नीम का खेड़ा)
कार्यकारिणी सदस्य
जयराज सिंह राठौड़ (बलदरखा), किरण सिंह चूंडावत (दौलतगढ़, आसींद), धर्मेन्द्र सिंह शक्तावत (मण्डपिया), रामचरण सिंह राणावत (भूणास) एवं योगेन्द्र सिंह राठौड़ (रूपाहेली कलां)।
पूर्व अध्यक्ष ठा. मणिराज सिंह लुहारिया ने चुनाव प्रक्रिया के निर्विवाद एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी सदस्यों, निर्वाचन अधिकारियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।













































