लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरला/हमीरगढ़ (भीलवाड़ा)। पटवार संघ उपशाखा हमीरगढ़ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण प्रजापति एवं भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव में पटवारी दिनेश कुमार शर्मा को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।
चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश, महामंत्री पद पर प्रियंका सेन, संयुक्त मंत्री पद पर अनुराधा तथा संगठन मंत्री पद पर नवरत्न को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं संघ सलाहकार के रूप में पटवारी अशोक कुमार, कौशल्या एवं चंचल को नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नायब तहसीलदार श्यामसुंदर पुरोहित द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं जिला कानूनगो संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र पारीक का साफा व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
















































