लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पलाई में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों से लिए समस्याओं के ज्ञापन
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में भाजपा की रथयात्रा के पधारने पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर का स्वागत किया गया। रथयात्रा कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बीसलपुर पेयजल योजना की बड़ी टंकी निर्माण, नगरफोर्ट रोड से नहर तक डामरीकरण सड़क निर्माण, पलाई कस्बे में नलों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, पेयजल लाइन में वाल्व लगवाना, तेजाजी मंदिर से गुलाबपुरा-उनियारा नेशनल हाईवे तक सीसी रोड निर्माण सहित अन्य समस्याओं के ज्ञापन प्रस्तुत किए।
विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि इन कार्यों को करवाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में विकास अधिकारी शंकर लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल, नायब तहसीलदार, पंचायत प्रशासक लादू लाल रैगर सहित कई कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।


















































